महिला काव्य मंच "मन से मंच तक" का चतुर्थ वार्षिकोत्सव संपन्न

 
pic

utkarshexpress.com देहरादून - नरेश नाज़ द्वारा स्थापित महिला काव्य मंच "मन से मंच तक" उत्तराखंड इकाई का चतुर्थ वार्षिकोत्सव देहरादून के एम.के.पी कॉलेज में आनंदपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 
मुख्य अतिथि  मंजू श्रीवास्तव , सारस्वत अतिथि परम विदुषी डा सुधा रानी पाण्डेय (पूर्व वाइस चान्सलर), व डा सविता मोहन (डायरेक्टर शिक्षा विभाग) और कार्यक्रम की अध्यक्षता डा विद्या सिंह (प्रदेश अध्यक्ष मकाम) की रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रियांशी गुप्ता के गणपति नृत्य से हुआ। कार्यक्रम का  संचालन नीरू गुप्ता और कुसुम पंत ने किया।
महिला काव्य मंच के कवयित्रियों के परिश्रम और सहयोग ने कार्यक्रम को सफलता के अंजाम तक पहुँचाया। सभी की प्रस्तुति बेहद सुन्दर रही। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली कवियत्रियो में डॉक्टर विद्या सिंह, डॉक्टर ऊषा झा , कविता बिष्ट, मणि अग्रवाल, झरना माथुर , कुसुम पंत, नीरू गुप्ता, सोहेला अहमद, क्षमा कौशिक, रेखा जोशी, महिमा श्री, वंदिता, माहेश्वरी कनेरी, संगीताशाह, नीरू नैयर, नीलम प्रभा , शोभा पराशर रही। देहरादून के सभी प्रतिष्ठित साहित्यकार सम्मेलन में मौजूद रहे।

Share this story