विश्व हिंदी परिषद के शैक्षणिक प्रकोष्ठ हरियाणा की अध्यक्ष मनोनीत हुईं गरिमा भाटी

 
pic

Utkarshexpress.com नई दिल्ली / फ़रीदाबाद - विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. शकुंतला सरुपरिया ने पत्र जारी कर गरिमा भाटी को शैक्षणिक प्रकोष्ठ, हरियाणा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि गरिमा भाटी परिषद के कारवां को आगे बढ़ाएंगी। देश-विदेश में हिंदी भाषा की प्रचार-प्रसार को गति देंगी।
   डॉ. विपिन कुमार महान स्तंभकार एवं परिषद के राष्ट्रीय महासचिव, डीपी मिश्रा, डॉ नन्दकिशोर साह, राष्ट्रीय संपर्क समन्वयक ने बधाई दी। ज्ञात हो कि विश्व हिंदी परिषद का उद्देश्य भारतीय भाषाओं के माध्यम से हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित करना है। विश्व हिंदी परिषद हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार की सेवा में वैश्विक संस्था है। सर्व कल्याण की भावना से परिषद की गतिविधियां कई देशों में संचालित है। विश्व हिंदी परिषद द्वारा गरिमा भाटी को शैक्षिक प्रकोष्ठ, हरियाणा के अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हिंदी प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है।
  गरिमा भाटी, फ़रीदाबाद, हरियाणा की निवासी हैं। पेशे से सहायक आचार्या एवं स्वतंत्र लेखिका हैं। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में कई आलेख प्रकाशित है। लेखन संपादन में रूचि के साथ इनकी दो संपादित पुस्तकें, दो सहसंपादित पुस्तकें तथा 100 से अधिक रचनाएं भारत, नेपाल, मॉरीशस, लंदन एवं कतर की 25 से अधिक पत्र-पत्रिकाओं में निरंतर  प्रकाशित हैं। वे अनेक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थानों में सक्रिय रूप से जुड़ी हैं। काव्य गरिमा हिन्दी साहित्य मंच की संस्थापिका होने के साथ साथ यू-ट्यूब पर साहित्यिक टॉक विद् गरिमा के नाम से एक साक्षात्कार कार्यक्रम का भी संचालन करती हैं। समय समय पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठियों का आयोजन करती रहती हैं। इन्हें कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा सम्मान प्राप्त हैं। हिंदी के प्रचार प्रसार को उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है।

Share this story