गजल - रीता गुलाटी

 
pic

पूजा होलिका की करेगे होली में,
फूलो से हम भी खेलेगें होली में। 

फाग खेले गीत गायेगे होली मे,
चेहरे और निखर आयेगे होली में।

रंग डाले फिर भिगो देगे चोली को,
प्यार अपना भी लुटायेगे होली में।

कान्हा राधा भी संग होगे हमारे,
ढोल मंजीरे बजायेगे होली में।

हुडदंग भी होगा अजी टोलियो का,
सबके दिल प्यार जगायेगे होली में।
- रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़
 

Share this story