देवी स्तुति - झरना माथुर
Oct 23, 2023, 22:20 IST

सृजनकारी, शक्तिकारिणी स्वरूपा जय मां भवानी की।
माता के नौ स्वरूपों की वंदना जय मां भगवती की।
योगकारी, साधनाकारिणी रिद्धि स्वरूपा जय मां शैलपुत्री की।
तपस्करी, ब्रह्मचारिणी स्वरूपा जय मां ब्रह्मचारिणी की।
साधककारी, वाधाहरिणी स्वरूपा जय मां चंद्रघंटा की।
तेजकरी,ऊर्जाकारिणी स्वरूपा जय मां कुण्डमांडा की।
मोक्षकारी, सुखकारिणी स्वरूपा जय मां स्कंदमाता की।
आज्ञाकारी,शक्तिकारिणी स्वरूपा जय मां कात्यायनी की।
ब्रह्मांडकारी, सिद्धिकारिणी स्वरूपा जय मां कालरात्रि की।
फलदात्री,पुण्यकारिणी स्वरूपा जय मां महागौरी की।
निष्ठाकारी,कल्याणकारिणी स्वरूपा जय मां सिद्धदाविकी की।
करे मां हम सबका कल्याण जय जगदंबिका की।
माता के नौ स्वरूपों की वंदना जय मां भगवती की।
- झरना माथुर, देहरादून , उत्तराखंड