हे बद्रीनाथ जी शत् शत् वंदन - कालिका प्रसाद 

 
pic

हे जग के   पालनहार मेरे प्रभु,
हम सब पर अपनी  कृपा  करो,
रोग दुख    दर्द   सब  दूर करो,
नारायण जी  तुम  नाथ हमारे।

काम, क्रोध,  लोभ,  मोह  को
हमारे  जीवन   से दूर कीजिए,
जीवन नारायण  तुमने  दिया
बद्रीनाथ इसकी रक्षा कीजिए।

तन मन   तुम  पर  अर्पित है,
चरण   शरण में  हम आये है,
जग के    तुम ही  पालक हो,
बद्री विशाला शत् शत् वंदन।
- कालिका प्रसाद  सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रुद्रप्रयाग     उत्तराखंड
 

Share this story