हिंदी - सुन्दरी नौटियाल 

 
pic

हिन्दी की मैं भाषी हूँ, 
मैं भारत की  बेटी हूँ, 
भारत  देश  मेरा है,,
भारत  में रहती हूं,
माँ  भारती की चहेती हूं, 
भारत  के गुण गाती हूँ, ,
हिंद देश की  मैं वासी हूँ, 
इसका नित गान लिखती हूँ, ,
हिंदी को अपनाओ  सब,
हिंदी का मान बढाओ तुम,,
दुनियां को दिखलाओ तुम
हिंदी अपनी राष्ट्र भाषा,
हिंदी है कितनी  महान,
हिंदी का करो सब सम्मान, ,
हिंदी  है मेरी जान 
हिंदी है  हिन्दुस्तान, ,
मेरी हिंदी  प्यारी हिंदी, 
- श्रीमती सुन्दरी नौटियाल 
देहरादून, उत्तराखंड

Share this story