हिंदी - मीना तिवारी

 
pic

आज हिंदी दिवस के दिन
हम हिंदी की बाते करते है।
कितने सारे ज्ञान विज्ञान
औऱ पहचान की बाते करते है।
कल से हम फिर बदलेंगे
औऱ हमारी अपनी भाषा भी है।
कुछ शब्द भी होंगे अंग्रेजी भाषा के
विचार हमारे समक्ष है।
पर वार्तालाप गुलाम 
अंग्रेजी बन गई पहचान है।
हिंदी हो गई मेहमान 
इसीलिए तो गुनी जनो ने।
एक दिवस दिया हिंदी को
364 दिन दे दिए अंग्रेजी को है।
- मीना तिवारी, पुणे, महाराष्ट्र

Share this story