होली आई होली आई - राजेश कुमार झा

 
pic

होली आई होली आई ।
मस्ती की बहार है लाई ।।
खुशियों की सौगात है आई ।
रंगो का त्योहार है लाई।।
लाल गुलाबी नीला पीला ।
मस्ती के रंगो में झूमेगा मस्तो का टोला।।
बड़े बूढ़े और छोटे बच्चे रंगो में डूबेंगे ऐसे। 
जैसे कोई बदली आसमान पर है घिर आई।।
होली आई होली आई मस्ती की बहार है लाई।
होली के रंगो के नशे में देखो सबने लाज शर्म है बिसराई।।
रंगो में नहाए है सभी इन्हे।
देख फिजा भी है घबराई।।
कही थाप  ढोल ढमाको की होगी ।
कही ढपले और नगाड़ों की ढक ढक होगी।।
कही चलेगी बधाई और राई।
रंगो में डूब कर झूमने की घड़ी है आई।
होली आई होली आई मस्ती की बहार है लाई।।
 - राजेश कुमार झा , बीना, मध्य प्रदेश  

Share this story