होली है - सुनील गुप्ता 

 
pic

होली है
है मस्ती  !
पर, बदरंग है....,
सारी बस्ती !!1!!

रंग हैं
है ना उमंग  !
चहुँओर है.....,
बस हुड़दंग  !!2!!

पथिक क्लांत 
है अशांत मन  !
रंग भरें....,
जीवन में तरंग !!3!!

प्रकृति बरसाए
मनभावन रंग  !
समय बिताएं.....,
खेलें उसके संग !!4!!

मंज़र अनोखे
प्रकृति दिखलाए !
हर पल क्षण......,
इंद्रधनुष खिलाए  !!5!!

आओ चलें 
भरते उमंग  !
तन मन सजालें......,
होली का रंग !!6!!

होली है
सजाएं रंगोली  !
चलें गले मिलाए.....,
खेलें होली  !!7!!
 

Share this story