जय मां सरस्वती - कालिका प्रसाद
Sun, 21 May 2023

हे सकल विश्व भव तारिणी
जय मां जग उद्धारिणी,
मां तुम विद्या बुद्धि दायिनी
जय -जय हे मां सरस्वती।
मां सबकी बुद्धि निर्मल कर
हृदय में सत्य स्नेह भर दे,
मन के अंधेरे को मिटा दूं
कलम में मां ताकत दे दे।
मां अंजली जोड़े तेरे दर पर
मां हम पर करुणा बरसा दो,
तेरे शरण में हम आते माता
जय-जय जय पद्मासना देवी।
तेरी शरण में हम आए माता
मां हमें ज्ञान का प्रकाश दे दे,
हे शुभ्र वस्त्र धारिणी माता
जय मां हंस सवारिनी माता।
तीनों लोकों में पूजित माता
भव -बंधन भय हारिणी,
भक्तों का दुख हरती माता
जय - जय मां विश्वधारिणी।
- कालिका प्रसाद सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रुद्रप्रयाग उत्तराखण्ड