मां शारदे तार दे - कालिका प्रसाद 

pic

मां शारदे  ऐसी ज्योति  जगाओ,
निर्मल सारा  तन  मन हो जाए,
मां हममें   जो  भी कमियां  है , 
उनसे  हमको मुक्ति  दिलाओ । 

 मां  प्रार्थना  यह स्वीकार करो,
रात दिन तेरा ही गुणगान  करु ,
करुणा, विनय विवेक से हमको, 
परिपूरित  तुम  कर दो  मां।

ज्ञान की देवी तुम हो मातेश्वरी, 
मां हम तो तिमिर से घिरे हुए ,
तन मन को उजियारा कर दो,
मां हम  पर ऐसी  कृपा  करो ।

वर  दे   हे  वीणा  वादिनि,
विद्या, बुद्धि,धीरज,संयम का,
मां हम पर अपनी कृपा  करो
मां शारदे भव सागर तार  दे।
- कालिका प्रसाद सेमवाल,
मानस सदन अपर बाजार
रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड
 

Share this story