नया साल, नये संकल्प  - कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

 
pic

नये साल में कुछ नया कर दिखाएं।
नये ख्वाब देखें नये लक्ष्य पाएं।1

विगत की सभी गलतियों को भुलाकर,
चलें जिंदगी को सुखद सब बनाएं।2

बुराई दिलों में कहीं यदि छिपी हो,
उसे खोज कर अब शमन हम कराएं।3

प्रगति नित्य नूतन करे देश अपना,
इसे विश्व के शीर्ष पर आज लाएं।4

नई राह यदि कंटकाकीर्ण हो तब,सभी,
तुरत शूल पथ से सभी मिल हटाएं।5

नहीं भेद हो धर्म या जातियों में,
नई पौध सद्भाव की अब लगाएं।6

जगत देखता हिंद को आस लेकर,
नया एक नेतृत्व जग को दिलाएं।7

न आतंक हो या कहीं भुखमरी हो,
धरा को सुरक्षित सभी मिल कराएं।8

बधाई सभी को नये साल की हो,
सदा लोग उत्सव खुशी से मनाएं।9
- कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा/ उन्नाव
 

Share this story