छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सातवाँ प्रान्तीय सम्मेलन में कवि अशोक कुमार यादव हुए सम्मिलित

 
pic

utkarshexpress.com छत्तीसगढ़ - छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सातवाँ प्रान्तीय सम्मेलन होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल व्ही.आई.पी. रोड रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग डॉ.अनिल कुमार भतपहरी और संचालक संस्कृति एवं राजभाषा विवेक आचार्य के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सत्राध्यक्ष डॉ. केशरी लाल वर्मा, डॉ. परदेशी राम वर्मा, डॉ. सुरेंद्र दुबे, डॉ.शैल शर्मा, डॉ.विनय कुमार पाठक, गीतेश अमरोहित और रामेश्वर वैष्णव थे। सम्मेलन आठ सत्रों में विभाजित था। कार्यक्रम का विषय पाठ्यक्रम म  छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ राज्य बने के बाद छत्तीसगढ़ी गद्य साहित्य म  नवाचार, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद महिला साहित्यकार मन के योगदान, छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य, छत्तीसगढ़ी म नवा पीढ़ी, छत्तीसगढ़ी नृत्य नाटिका और छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन था। इस सम्मेलन में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार- कवि अशोक कुमार यादव सम्मिलित हुए। कवि यादव के प्रतिभा को चिन्हित प्रमाण पत्र आयोग के द्वारा प्रदान किया गया। मुंगेली जिले के साहित्यकार जिला समन्वयक डी.एल. भास्कर, राकेश गुप्त निर्मल, जगदीश देवांगन, सुधा रानी शर्मा, ज्वाला प्रसाद कश्यप, कृष्ण कुमार तिवारी, हंसदेव बांधड़े, गणेश साहू, राम भरोस साहू सम्मिलित होकर काव्य पाठ किये और प्रमाण पत्र प्राप्त किये। सम्मेलन में भाग लेने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर संगीता यादव, भारती यादव, परवीन बेबी दिवाकर, विभा सोनी, डॉ.मंतराम यादव, देवीशंकर यादव, संतोष कुमार यादव, सहोरिक यादव, रामभरोस यादव, गोविंद पटेल, मेलूराम साहू, अजीत यादव, सुखसेन यादव, लाल जी साहू, दिगेश्वर सिंह बघेल, प्रकाश यादव, पवन अनंत, अशोक पटेल, राजेश सोनी, संजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार जायसवाल, ज्वाला प्रसाद बंजारे सहित अन्य दोस्तों, परिजनों, शिक्षकों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।

Share this story