युवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए कवि अशोक यादव

 
pic

utkarshexpress.com रायगढ़ (छत्तीसगढ़) - काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया रायगढ़, छत्तीसगढ़ के द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के 40 युवा साहित्यकारों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत विद्या की देवी माता सरस्वती गीत, पूजा-अर्चना और स्वागत गीत के साथ हुआ। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि राधेश्याम बघेल, विशिष्ट अतिथि मनमोहन सिंह ठाकुर, अरविंद सोनी सार्थक, राधेश्याम पटेल, अध्यक्ष विनोद डडसेना विनम्र, संयोजन प्रियंका गुप्ता प्रिया, वक्ता गण वेदराम चौहान सदाबहार, हरप्रसाद ढेंढ़े, जमुना प्रसाद चौहान, अनामिका संजय अग्रवाल, राकेश नारायण बंजारे, पुरूषोत्तम प्रसाद गुप्ता थे। मंच संचालन हितेन्द्र पाण्डेय ने किया। इस सम्मेलन में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के साहित्यकार-कवि अशोक कुमार यादव जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम इकाई, अध्यक्ष यादव समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं साहित्य उन्नयन समिति को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, कलम और पुष्पगुच्छ भेंट कर काव्य कलश युवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। युवा कवि यादव 2011 से काव्य सृजन कर रहे हैं। इनकी प्रथम हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी पुस्तक युगानुयुग वर्ष 2020 में प्रकाशित हुई। अभी तक इन्होंने 300 से भी अधिक काव्य सृजन किये हैं। भारत के विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं से 100 से भी अधिक सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ हिन्दी रत्न सम्मान, अटल स्मृति सम्मान और देशहा यादव गौरव इत्यादि सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। छत्तीसगढ़, भारत के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा के समाचार पत्रों में कविताएँ प्रकाशित होती है। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सम्मेलन और कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर काव्य पाठ कर चुके हैं। सम्मानित होने पर संगीता यादव, कैलिसा यादव, मोहित कुमार यादव, सीमा यादव, फूलेश्वरी खाण्डे, गुल्जार सिंह यादव, मोहन उपाध्याय, करन टंडन, संजय कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार वैष्णव, चंपालाल बंजारे, लोकेश कुमार साहू, कन्हैया ग्वाला, संजय दास मानिकपुरी, रोहित सोनवानी, यशवंत पात्रे सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी।

Share this story