साहित्यकार गुरुदीन वर्मा के काव्य पाठ का प्रसारण हुआ साधना टीवी पर 

 
pic

utkarshexpress.com सिरोही (राजस्थान)- राजस्थान के सिरोही जिले में नियुक्त शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा के काव्य पाठों का प्रसारण साधना टीवी पर हुआ है।
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि साधना टीवी के सतमौला कवियों की चौपाल कार्यक्रम में उनके दो काव्य पाठों का प्रसारण हुआ है जिनमें " वह यार जो पाकिस्तानी है " और " किसी ज्योति ने मुझको जीवन दिया " काव्य पाठ है। इन दोनों काव्य पाठों का प्रसारण टीवी पर रात को 11 बजे हुआ था। उनके पैर की बॉल के ऑपरेशन होने के कारण और डॉक्टर के अनुसार लम्बे सफर के लिए मना करने के कारण वह इस कार्यक्रम में साधना टीवी के स्टूडियो दिल्ली नहीं जा सके, इसलिए उन्होंने उनके काव्य पाठ के वीडियोज ही साधना टीवी को प्रसारण के लिए भेजे थे।
वर्मा ने कहा कि वह उनके काव्य पाठों के " आज तक " और " शेमारू टीवी" पर भी प्रसारण के लिए कोशिश में लगे हैं। साहित्यकार वर्मा मूलतः राजस्थान के बारां जिले के मूलनिवासी है जिनके द्वारा अब तक 2900 से ज्यादा रचनायें लिखी जा चुकी है।

Share this story