प्रार्थना - निहारिका झा
Aug 2, 2023, 20:15 IST
![pic](https://utkarshexpress.com/static/c1e/client/84522/uploaded/d670a4560a207603e12a33fc860a673c.jpg)
भोर हुई करना हमको यह पहला काम।
करें प्रार्थना ईश्वर से हम सदा यही
कर दें जीवन को वो स्वर्ग समान।।
करें प्रार्थना भगवन से हम सब मिलकर
पूरे कर दें हम सबके वो काम तमाम।
सबको सुख समृद्धि , उत्तम स्वास्थ्य मिले।।
और बने सबका जीवन फिर सुखकाधाम।।
यही प्रार्थना हाथ जोड़ कर करते हम ,
सत्य मार्ग पर चलें सदा हम यूँ अविराम।
एक निवेदन उनसे करते बारम्बार
दे दें हमको अक्षय क्षमता का भंडार।
सदा चलें हम कर्म मार्ग पर बस निर्बाध
कभी मार्ग से भूले से न भटकें हम
दीन दुखी के आ जाएँ हम कुछ तो काम।।
भोर हुई करना हमको यह पहला काम।।।
- निहारिका झा, खैरागढ़, राज. (36 गढ़)