रा. काव्य रसिक मंच उत्तर प्रदेश की मैराथन काव्य गोष्ठी संपन्न

 
pic

Utkarshexpress.com- राष्ट्रीय काव्य रसिक मंच उत्तर प्रदेश द्वारा "वर्ष 2023 की विदाई और नव वर्ष 2024 शुभागमन" पर "स्वागत वर्ष 2024" विषयक मैराथन काव्य गोष्ठी काज्ञ आयोजन किया गया।
आनलाइन भव्य काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि साहित्यकार सतीश शिकारी (रतलाम) ने किया। मुख्य अतिथि जया मोहन जी (प्रयागराज), विशिष्ट अतिथि राम कुमार रसिक जी (सीतापुर), सुधीर श्रीवास्तव जी (गोंडा) की गरिमामय उपस्थिति में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी की वंदना (आर. एन. सिंह जी) एवं मां सरस्वती की वंदना (अन्नपूर्णा मालवीय) के साथ काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ।
गोष्ठी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से शामिल 70 से अधिक कवियों/कवयित्रियों में आ.नरेंद्र प्रताप पाठक  बदायूं, संतोष श्रीवास्तव "विद्यार्थी" सागर , ऋतु दीक्षित वाराणसी, किरन पाण्डेय गोरखपुर, डॉ. (कु0) शशि जायसवाल प्रयागराज, जगदीश कौर  प्रयागराज, तारकेश्वर मिश्र 'जिज्ञासु' अंबेडकर नगर, देवी प्रसाद पाण्डेय प्रयागराज, कवयित्री अन्नपूर्णा मालवीय 'सुभाषिनी'  प्रयागराज, नवेद रज़ा 'दुर्गवी' दुर्ग, निधि बोथरा जैन  इस्लामपुर पश्चिम बंगाल, सुनीता श्रीवास्तव सुलतानपुर, ईश्वर चंद्र जायसवाल संत कबीरनगर, एड. सुनील श्रीवास्तव 'बेचारा' अमेठी, डॉ देवीदीन अविनाशी हमीरपुर, महेंद्र भट्ट ग्वालियर, ममता श्रवण अग्रवाल सतना, जयशंकर सिंह बनारस, शिवनाथ सिंह 'शिव' रायबरेली, प्रो.शरद नारायण खरे मंडला मध्य प्रदेश, भुलक्कड़ बनारसी बनारस, डॉ मधुकर राव लारोकर 'मधुर' नागपुर महाराष्ट्र,  रामजी त्रिवेदी फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश, कवयित्री राजवाला पुँढीर एटा, रवेन्द्र पाल सिंह 'रसिक' मथुरा, अभिषेक शुक्ला 'नीरज' चित्रकूट, डॉ कमलेश मलिक सोनीपत, आर एन सिंह  कानपुर, संगीता श्रीवास्तव वाराणसी,  रामरतन श्रीवास छत्तीसगढ़, डॉ. संजू त्रिपाठी लखनऊ, राजेश श्रीवास्तव 'राज' गाजियाबाद,  जगनारायण मिश्र प्रतापगढ़, श्रीपति रस्तोगी लखनऊ, संजय सवेरा अंबेडकरनगर , अंशी कमल श्रीनगर गढ़वाल, डॉ गीता पांडे 'अपराजिता' रायबरेली,  सरला विजय सिंह 'सरल' चेन्नई,  प्रतिमा पांडेय प्रयागराज, सुधा देवांगन 'शुचि'  रायगढ़,  विनीता लवानियाँ  बेंगलुरु, शिखा पाण्डेय गोरखपुर, कविता नन्दिनी  आजमगढ़, सुरेंद्र राही अंबेडकरनगर, हरीश कुमार सिंह भदौरिया जी आगरा, इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव सीतापुर , कामेश्वर कुमार 'कामेश' रांची, सुधीर श्रीवास्तव गोंडा, जया मोहन जी प्रयागराज, सतीश शिकारी रतलाम आदि ने अपनी खूबसूरत मोहक काव्य प्रस्तुति देकर गोष्ठी को ऊंचाइयां प्रदान की।
कार्यक्रम का बहुरंगी संचालन आ.निधि बोथरा जैन जी, नवेद रज़ा दुर्गवी जी, रामजी त्रिवेदी, तारकेश्वर मिश्रा "जिज्ञासु" जी, विनीता लवानियाँ जी ने आकर्षक/मोहक अंदाज में किया।
अंत में उतर प्रदेश अध्यक्ष  इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव "प्रणय" द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कवियों व कवयित्रियों का आभार धन्यवाद कर गोष्ठी के समापन की घोषणा के साथ संपन्न हो गया।
गोष्ठी में मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, संरक्षक कामेश्वर कुमार कामेश, महासचिव रामरतन श्रीवास, सोमेश तिवारी सहित प्रांतीय पदाधिकारियों में इंजी0 प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, जगदीश कौर, भुलक्कड़ बनारसी, डॉ देवी दीन अविनाशी, आर. एन. सिंह, ऋतु दीक्षित, डॉ. संजू त्रिपाठी आदि की उपस्थिति पूरे समय बनी रही।

Share this story