जाने वाले - रश्मि मृदुलिका

 
pic

जाने वाले चले जाते है|
बड़ी होशियारी से, 
पदचिह्नों के निशान, 
छोडे़ बिना, ताकि, 
ढूंढ न सके, 
उनके कठोर व्यवहार के, 
निर्मम पहलू उन्हें, 
पीछा न करें , 
उनका मृतप्राय हो चुका जमीर, 
और चंद आह,, किसी के, 
आहत हुए मन से निकले हुए, 
क्या वास्तव में, 
ऐसा हो पाया है, 
हिसाब- किताब तो तय है|
- रश्मि मृदुलिका, देहरादून , उत्तराखंड

Share this story