सजेगा राम - रेखा मित्तल
Jan 22, 2024, 22:47 IST

खत्म हुई प्रतीक्षा आज
सजेगा राम का दरबार,
गूंजेगा चारों ओर राम का नाम
अयोध्या रामलल्ला का धाम,
बच्चे बूढ़े, सब नर नारी
खुश है अयोध्या सारी,
बहेगी गंगा राम नाम की
गूंजेगी दिशाए राम नाम की,
फिर से राम आदर्श अपनाएंगे
भारत को राम नगरी बनायेंगे,
डंका राम का विश्व में बजेगा
जब मंदिर रामलला का सजेगा,
ढोल नगाड़े, और रामस्तुति से
वातावरण गुंजित हो जाएगा,
जगमगाने लगी अयोध्या आज
महकने लगी पुष्पों से आज,
सरयू नदी में भी राम लहर आई
जब रघुनाथ की सवारी आई,
वर्षों का सपना आज पूरा होगा
जब भारत में राम राज्य होगा,
शबरी की प्रतिज्ञा भी संपूर्ण होगी
जब मंदिर में रामलला की मूरत होगी।
- रेखा मित्तल, चंडीगढ़