होली में - सम्पदा ठाकुर

 
pic

हुए सबके गुलाबी गाल,
देखो आज होली में।
चढा है रंग सबके अंग,
देखो आज होली में।
चली मस्तानों की टोली,
लिए हाथों में फिचकारि,
मची बस्ती में है हूङदंग
देखो आज होली मे।
हवाओं में घूला जैसे,
नशा मदहोश है सारे।
है पिके मस्त सारे भंग
देखो आज होली में।
नजारा हर तरफ का हो
गया रंगीन है अब तो,
उङ रहे है अबीर औ गुलाल
देखो आज होली में।
- सम्पदा ठाकुर, मुंगेर , बिहार

Share this story