पाकिस्तान में पहली बार हिन्दू महिला सवीरा प्रकाश लड़ेंगी चुनाव – सुभाष आनंद

 
pic

Utkashexpress.com - 8 फरवरी 2024 को पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली और राज्यों के चुनाव निश्चित किए गए हैं। यहां महिलाओं के चुनाव प्रचार में कूदने के पश्चात चुनावी वातावरण रोचक बनता जा रहा है। यह उल्लेखनीय है कि यहां पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं।
पाकिस्तान में पहली बार हिन्दू महिला डॉ. सवीरा प्रकाश प्रांतीय असेंबली का चुनाव लडऩे जा रही हैं। उन्होंने खैबर पख्तूनबा प्रांत के कुनेर जिले की पी.के. 25 की सामान्य सीट के लिए नामांकन पत्र भरा है। वे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही हैं। पाकिस्तान में 8 फरवरी 2024 को होने वाले आम चुनावों के लिए 28676 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली और चार प्रांतों की 1085 सीटों पर सख्त मुकाबले देखने को मिल सकते है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नामांकन पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी का चुनाव चिन्ह बैट बल्ला पेशावर हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। सवीरा प्रकाश पेशे से डॉक्टर हैं। 2020 में वे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी में शामिल हुईं थीं उन्हें उम्मीद है कि 2024 के असेंबली चुनाव में वह जीतकर कुनेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी। लोगों की सेवा ही उनका एक मात्र लक्ष्य है उनके पिता ओम प्रकाश का कहना है कि पाकिस्तान की पीपुल्स पार्टी ने उनकी बेटी पर विश्वास किया और वह पार्टी के विश्वास को पूर्ण करेंगी। देश के आगामी प्रधानमंत्री बिलावत भुट्टों ही होंगे जो कि पाकिस्तान के युवा नेता हैं। वह देश को विकास के मार्ग पर अग्रसर करेंगे।  (विभूति फीचर्स)

Share this story