फिर से सावन - कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

 
pic

सावन महीना आया भक्ति रस बिखराया,
मन में बसा के शिव ध्यान तो लगाइये।
कांवड़ उठा के भक्त लंबा पथ पार करें,
गंगांबु से अभिषेक करिये कराइये।
सोमवार व्रत रख पंचाक्षर जप कर
पंचामृत बेल पत्र प्रभु पे चढ़ाइये।
भोले बाबा हैं दयालु, भक्तों पे सदा कृपालु
शुद्ध चित्त पूजा कर शंभु को मनाइये।

सावन महीना पावन मन में सभी के बसे,
चहुँदिशि बह रही भक्ति रस धार है।
सनातन जो भी माने शिव जी की पूजा करे,
चित्त में बसा के उन्हें पूजे हर वार है।
चरणों में ध्यान धर नित अभिषेक करें
शंभु की कृपा से होता सुखी परिवार है।
घट-घट गली-गली लगते हैं जयकारे,
मन में सभी के होता खुशी का संचार है।।
- कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश 
 

Share this story