देखिए - हरी राम यादव

pic

अपने बच्चों के भविष्य पर,
   भभकते हुए सवाल देखिए।
दिन भर न केवल मिलता,
    गेहूं चावल और दाल देखिए।
मंहगाई की मार से लाल,
    अपने अपने गाल देखिए।
गरीबों से दूर होती शिक्षा,
    और माफिया मालामाल देखिए।
सुशासन के नाम पर चलते,
   शासन की शुतुरमुर्गी चाल देखिए । 
आवागमन के आकाश में पहुंचे,
    किराये का कमाल देखिए।
धर्म के नाम पर रोज हो रहे,
   देश में लोगों के बवाल देखिए।।
- हरी राम यादव, अयोध्या, उत्तर प्रदेश 
 फोन -  7087815074

Share this story