श्री राम का है आगमन - निहारिका झा

 
pic

हो रहा है आगमन श्री राम का है आगमन।
हो रहा है आगमन श्री राम का है आगमन।।
है झूमता दिखता जगत,है राम मय सारा चमन,
उत्साह की उठती उमंग ,है राम मय बहती  पवन,
हो रहा है  आगमन  श्री  राम का है आगमन।।

वनिता सी सजती है अवध ,है देश  सारा  सज रहा.
रघुवीर के स्वागत में हैं खड़े तैयार हैं सारे ही जन.
कब आयेंगे रघुवर प्रभु ,आतुर हुए सारे नयन ।
हैं दीप , तोरण  द्वार में ,है अल्पना सजी द्वार है,
हैं राह में बिखरे सुमन,रघुवर को तकते हैं नयन ।

उत्साह मन में है बड़ा,घर घर है मंदिर सम सजा,
भीनी महक पकवान की,है दीप घृत की आरती।
सबने सजाई थाल है ,सम्मुख प्रभु का भाल है,
अश्रु पखारेंगे चरण,जब राम का हो आगमन।।

मन में यही संकल्प  है ,श्री राम जीवन अर्थ है।
राम मयी दिन लगते राम मयी रात हैं।
भक्ति में राम की लीन ये संसार है।
राम का है आगमन  श्रीराम का है आगमन।।
- श्रीमती निहारिका झा, खैरागढ़ राज.(36गढ़)।
 

Share this story