कहानिका हिंदी पत्रिका ने आयोजित किया काव्य पाठ

 
pic

utkarshexpress.com पलामू (झारखंड) - रेलवे क्लब डाल्टनगंज,पलामू, झारखंड कहानिका हिंदी पत्रिका की किरण राज उपराज्य प्रभारी झारखंड अध्याय के संचालन और  श्याम कुंवर भारती प्रधान संपादक के संयोजन में बहुत ही शानदार और सफल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 20 वरिष्ठ और युवा कवियों ने भाग लेकर एक से। बढ़कर काव्य पाठ किया जिसकी जोरदार तालियों से सबने स्वागत किया।
मंच का संचालन किरण राज ने किया । गोष्ठी मुख्य अतिथि के रूप में श्याम कुंवर भारती , प्रधान संपादक बोकारो ने भाग लिया । भारती को अंग वस्त्र कलम और डायरी देकर किया गया। बाकी सभी कवियो को डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती वंदना ममता ने अपनी मधुर वाणी में प्रस्तुत कर शुरुआत किया।
किरण राज ने मंच संचालन किया किया। स्वागत गीत उदय झा ने गाया। देवी गीत श्याम कुंवर भारती ने प्रस्तुत किया। गोष्ठी में राम प्रवेश पंडित, उमेश पाठक रेनू, शायर एम जे अजहर, वरिष्ठ साजित्यकर हरिवंश प्रभात,मनीष नंदन मिश्र, अमल चक्र,कुमारी सृष्टि, जया लक्ष्मी,सरोज कुमार आजाद, मो. इस्तेखार, ममता झा, चंद्रकांत सिंह, रीना प्रेम दुबे,आनंद कुमार गुप्ता, अंजनी दूबे, धनजय पाठक, शायर इन्तेखवाब असर और श्याम कुंवर भारती ने भोजपुरी और ओज पूर्ण कविता और मधुर गजल पाठ किया। किरण राज एम बेहतरीन गजल पढ़ा। जिसकी भरपूर तारीफ की गई। अगला आयोजन कवि सम्मेलन किया जाएगा। (किरण राज - उप राज्य प्रभारी कहानिका हिंदी पत्रिका झारखंड अध्याय द्वारा भेजा गया।)

Share this story