अभिन्न मित्र पटल पर सुनील पाण्डेय के जन्मदिन पर आयोजन एवं जीवनामृतवर्षा का विमोचन किया गया

 
pic

Utkarshexpress.com - अभिन्न मित्र पटल पर आ. सुनील कुमार पाण्डेय का जन्मदिन आनलाइन माध्यम से मनाया गया।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ इंद्रजीत पाण्डेय ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ पटल के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत ने शंखनाद करके किया। तत्पश्चात डॉ लवकुश तिवारी माधवपुरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति की, इसके उपरांत संजय पाण्डेय ने सभी को उद्देश्य से परिचित कराया। 
कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव रंजन मिश्र ने अपने मनोहारी अंदाज में किया। "जीवनामृतवर्षा" ई पत्रिका का विमोचन सुधीर श्रीवास्तव ने बड़े ही सुन्दर ढंग से किया और सभी की शुभकामनाएं एवं बधाइयां पढ़ीं, साथ ही सम्मान विशेष की घोषणा भी की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी मित्रों ने पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, संजय कुमार पाण्डेय, शशि भूषण मिश्र समेत पाण्डेय को जन्मदिन की बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ सानंद और दीर्घायु जीवन की कामना की । 
अंत में आ. पाण्डेय ने सभी का आभार धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के समापन की अनुमति प्रदान की। सबसे अंत में सभी को बधाई देते हुए संस्थापक/ अध्यक्ष डा. मधुब्रत ने कार्यक्रम की सराहना की। अंत में अपने अंदाज में अध्यक्ष की अनुमति लेकर संचालक डॉ राजीव रंजन मिश्र ने समापन किया।

Share this story