सच्ची शिक्षा - कालिका प्रसाद

 
pic

सच्ची शिक्षा भाग्य बदल दे,
सच्ची शिक्षा कर्म बदल दे,
सच्ची शिक्षा विनम्र बना दे
सच्ची शिक्षा जीवन बदल दे।

सच्ची शिक्षा स्नेह बढ़ाए, 
सच्ची शिक्षा नैतिकता जगाए,
सच्ची शिक्षा वाणी सुधारें
सच्ची शिक्षा ज्ञान बढ़ाएं।

सच्ची शिक्षा प्रगति कराए,
सच्ची शिक्षा जीना सिखाए,
सच्ची शिक्षा अंहकार मिटाए,
सच्ची शिक्षा स्वाभिमान जगाए।

सच्ची शिक्षा आलस्य भगाएं,
सच्ची शिक्षा दिलों में जगह बनाएं,
सच्ची शिक्षा द्वेष मिटाए,
सच्ची शिक्षा प्रेम जगाए ।

सच्ची शिक्षा चेतना जगाए,
सच्ची शिक्षा हौसला बढ़ाए,
सच्ची शिक्षा कटुता भगाएं,
सच्ची शिक्षा गुणवान बनाए।

सच्ची शिक्षा काम क्रोध मिटाए,
सच्ची शिक्षा भेदभाव मिटाए,
सच्ची शिक्षा इंसान बनाए,
सच्ची शिक्षा पंडित बनाए।

सच्ची शिक्षा ईश्वर में प्रेम जगाए,
सच्ची शिक्षा छलदम्भ मिटाए,
सच्ची शिक्षा संवेदनशील बनाए,
सच्ची शिक्षा ईर्ष्या मिटाए।
- कालिका प्रसाद सेमवाल
मानस सदन अपर बाजार
रुद्रप्रयाग उत्तराखंड
 

Share this story