करो योग्य को वोट - डॉ. सत्यवान सौरभ

 
pic

मत उनको ही दीजिए, रखें सभी का ध्यान।
होता है अनमोल मत, इसकी कीमत जान।।

रिश्ते नाते छोड़कर, करो योग्य को वोट।
बिना डरे सब वोट दो, कभी न लेना नोट।।

फर्ज समझकर कीजिए, बढ़-चढ़कर मतदान।
होता है हर वोट से, प्रजातंत्र बलवान।।

अवसर आया आपका, कर लें खूब विचार।
समझें खुद, समझाइये, ये मत का अधिकार।।

बहुरूपिय इर्द-गिर्द हैं, बदले अपना वेश।
किसी जाति या धर्म से, पहले समझे देश।।

लोभ मोह की बात पर, करना नहीं निवेश।
देश हित मतदान करो, बदलेगा परिवेश।। 

सबसे ऊपर राष्ट्र है, जाग समय है शेष।
नेता ऐसा चाहिए, रोज न बदले भेष।।

आओ लें प्रण हम सभी, करें नहीं इंकार।
करें सभी उपयोग मत, बने सही सरकार।।
-डॉ. सत्यवान सौरभ, उब्बा भवन, आर्यनगर, हिसार (हरियाणा)-127045
 

Share this story