जिंदगी प्यार है - अनिरुद्ध कुमार

 
pic

लाल पीला लगे यार है
प्यार के रंग में धार है। 

रंग खेलो जरा दिल लगा,
आज गुलजार संसार है। 

दो दिलों के मिलन में खुशी,
क्या हसीं देख इजहार है। 

जिंदगी जी यहाँ शान से
रंग हीं जान उपहार है। 

ले सदा जिंदगी का मजा,
देख रुखसार गुलनार है। 

जी रहा आदमी दिल लगा,
ना कहीं आज तकरार है। 

नैंन दिलसे लड़ा झूम 'अनि',
रंग हीं जिंदगी प्यार है। 
- अनिरुद्ध कुमार सिंह
धनबाद, झारखंड
 

Share this story