बुलंदी के मंच पर अंतर्राष्ट्रीय कवियों ने किया काव्य पाठ- विवेक बादल बाजपुरी
Aug 30, 2022, 23:17 IST

utkarshexpress.com सिरोही(राजस्थान) - बुलन्दी साहित्यिक संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े कवि सम्मेलन जिसमें लगातार 300 घंटे तक कवि काव्य पाठ कर रहें है ।
बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में आठवें दिन आ गोविंद गुप्ता,माही मुंतजिर, मीरा पांडे, नरेंद्र नाथ , महेंद्र कुमार, पूनम प्रकाश,के सी कविराज,राम रतन श्रीवास, यज्ञ सैनी, बलवीर , डॉ संजय श्रीवास्तव ,सोम प्यारे , पुष्पा जोशी,आ नीति पूर्ण मंसि मारीशस, आ विद्या विचारती ईसुरी सहित भारत के विभिन्न क्षेत्रों के कविगण इस काव्य महायज्ञ में शामिल हुए । सभी कवियो ने अपनी अपनी उत्कृष्ट कविताओं से इस महायज्ञ मे आहुति दी। कार्यक्रम अपने 300 घंटे के लक्ष्य की ओर अनवरत चल रहा है।