प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा राष्ट्रीय साहित्य भूषण पुरस्कार  के लिए नामित

 
pic

utkarshexpress.com सिरोही(राजस्थान) - सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गाँव में नियुक्त और बारां जिले के मूल निवासी शिक्षक और साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को नाशिक में 11 सितम्बर को बाल शास्त्री जाम्भेकर पत्रकार संघ द्वारा राष्ट्रीय साहित्य भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनको इससे पहले कई नामी पुरस्कारों से उनकी 2800 काव्य रचनाओं के सम्मानित किया जा चुका है जिनमें वर्ल्ड ग्रेटस्ट रिकॉर्ड पुरस्कार, इंफ्लून्सर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार, नेशनल टेलेंट अचीवमेंट अवार्ड, आईडल इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड अवार्ड, इंडियन आइकॉन अवार्ड आदि प्रमुख हैं।
शिक्षक गुरुदीन वर्मा को इस राष्ट्रीय साहित्य भूषण पुरस्कार के लिए चयनित किये जाने पर उनके विद्यालय के स्टाफ, राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील), उनके परिवार, कई साहित्यकारों और उनके गृह जिले के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Share this story