महिला कल्याण समिति द्वारा किया गया मातृ दिवस एवं रविंद्र नाथ टैगोर जयंती का आयोजन

pic

utkarshexpress.com बोकारो (झारखंड) - महिला कल्याण समिति धोरी बोकारो  द्वारा नई सोच नई दिशा कार्यक्रम के तहत मातृ दिवस और रवींद्र नाथ टैगोर जयंती पखवाड़ा का अयोजन गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद माननीय रविंद्र कुमार पांडे के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय पर सुबह साढ़े दस प्रारंभ किया गया। शुभारंभ रविंद्र नाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजली और दीपांजली  के साथ मान्यनिय मुख्य अतिथि रविन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। 
श्याम कुंवर भारती, महासचिव, महिला कल्याण समिति, ढोरी के द्वारा नई सोच नई दिशा मातृ दिवस सह रविंद्र नाथ टैगोर जयंती के तहत समाज में विशिष्ट कार्य करने वाली एवं समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के 16वीं लोकसभा सांसद माननीय  रविंद्र कुमार पांडेय सम्मिलित हुए और सभी महिलाओं को संबोधित कर इस तरह के समाज के उत्थान के लिए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किए एवं साथ उन सभी विशिष्ट कार्य करने वाली एवं समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र  ,उपहार देकर , तिलक चंदन लगाकर  और माला पहनाकर सम्मानित किया।अपने संबोधन में श्री पाण्डेय ने महिलाओं के विकास और सम्मान के तत्पर रहने और संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।उन्होंने महिला कल्याण समिति धोरी के और श्री भारती के कार्यों की सराहना किया और कहा कि संस्था के सामाजिक कार्यों में उनका हमेशा सहयोग रहा है और आगे भी रहेगा। रविंद्र कुमार पाण्डेय ने महिलाओं और क्षेत्र के विकास हेतु सभी सम्मिलित स्वम सेवी संस्थाओं को भारत सरकार से परियोजना दिलाने का आश्वासन दिया और कहा कि आप सबको जब भी जरूरत पड़े मुझसे फोन पर संपर्क कर सकती है मैं आप सबकी हर समस्या के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा।
कार्यक्रम में बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के सभी प्रखंडों बेरमो,जरीडीह,कसमार , पेटरवार और चंद्रपुरा प्रखंड की लगभग डेढ़ सौ महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में जारीडीह प्रखंड से दो कदम , पेटरवार से जोर ,चंद्रपुरा से महेश जी ,कसमार से सहयोगिनी , बेरमो से महिला कल्याण समिति धोरी बोकारो ने भाग लिया।
सभा में मुख्य अतिथि के अलावा मकस के महासचिव श्याम कुंवर भारती, दो कदम के  सचिव विजय कुमार,जोर के सचिव दीपचंद गोप , डॉ बेबी करुणा , माना देवी मुखिया ,कुमारी किरण,अंबावती कुमारी , कैंसर जहां,चंद्र रेखा मसीह सहिया और मान्यनिय  रविन्द्र पांडेय की बहन रेणुका पाण्डेय  ने भी संबोधित किया और महिलाओ के सम्मान हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।महिलाओ को आगे बढ़ाने में पुरुषो को सहयोग करने का सुझाव दिया।
महिलाओ को सम्मानित करने में  रविन्द्र मिश्रा ने भी भाग लिया।
अब इस तरह का आयोजन सभी प्रखंडों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंत श्याम कुंवर भारती के धन्यवद ज्ञापन के बाद समारोह की समाप्ति की घोषणा की गई।    (श्याम कुंवर भारती, महासचिव महिला कल्याण समिति धोरी, बोकारो)

Share this story