टेलीकॉम उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम अयोजित किया

utkarshexpress.com बोकरो (झारखण्ड) - आज दिनांक 14 मार्च 2023 को सुबह 11.00 बजे महिला कल्याण समिति ढोरी, बोकरो द्वारा ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से जमशेदपुर वूमेंस यूनिवर्सिटी बिस्तुपुर कैम्पस जमशेदपुर झारखण्ड में एक टेलीकॉम उपभोक्ता जागरुकता कार्यक्रम का अयोजन किया गया जिसमे महिला कॉलेज की सैकड़ो छात्राओं ने भाग लिया।
आयोजन में बीएसएनएल जमशेदपुर के एजीएम बिनोद कुमार , रिलायंस जियो के दीपांकर ,कॉलेज प्रशासक श्रीमती आरा, प्रबंधक सुशील कुमार तिवारी , और mksd के महासचिव सह cag member TRAI ने भाग लेकर अपने विचार प्रकट किए।
मुख्य अतिथि के रुप मे बिनोद ने दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। मंच का संचालन स्वेता ने किया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन
सुशील तिवारी और आयोजन का संयोजन प्रियंका कुमारी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोसल मीडिया उपयोग और दुर्पयोग ,बैंक धोखाधड़ी,साइबर क्राइम, डिजिटल इंडिया का लाभ और टीएसपी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी गई।