साहित्यकार गुरुदीन वर्मा पृथ्वी रत्न अवार्ड से सम्मानित

 
pic

utkarshexpress.com पिण्डवाड़ा (राजस्थान)-  राजस्थान के सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया में नियुक्त शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा को पृथ्वी रत्न अवार्ड- 2022 से सम्मानित किया गया है।
साहित्यकार वर्मा ने मीडिया को बताया कि इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एन्ड क्राईम कंट्रोल कॉउंसिल द्वारा 31 दिसम्बर 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें उनको ऑनलाइन पृथ्वी रत्न अवार्ड- 2022 प्रदान किया गया। वह उनके पैर की बॉल के ऑपरेशन होने कारण  डॉक्टर की सलाह के अनुसार इस सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
वर्मा के अनुसार वह पिछले एक वर्ष में 150 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं और उनके द्वारा 2800 से ज्यादा स्वरचित रचनायें हैं जिनमें से 700 से ज्यादा रचनाओं का प्रकाशन पिछले एक वर्ष 25 से ज्यादा समाचार पत्रों एवं 60 से ज्यादा साझा काव्य संग्रहों में हो चुका है और उनकी 6 एकल काव्य पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। वह राजस्थान के बारां जिले के मूल निवासी है।
साहित्यकार वर्मा को यह पुरस्कार मिलने पर बहुत सारे साहित्यकारों एवं उनके शिक्षक साथियों ने उनको बधाई और शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि उनको इस महीने अनेक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा 10 से ज्यादा पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं जिनमें मातृभाषा साहित्य सम्मान 2023 भी शामिल है जो संगम पब्लिकेशन कोटा द्वारा प्रदान किया गया है।

Share this story