उत्तराखंड में 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा “अभियान : मुख्यमंत्री
Mon, 18 Jul 2022

Utkarshexpress.com,Dehrdun- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में #Har Ghar Tiranga अभियान पर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रतिभाग किया।
इस दौरान केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी, राज्यों के राज्यपाल, उप राज्यपाल व मुख्यमंत्रीगण मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा’ में जनसहभागिता सबसे जरूरी है। #Azadi ka amrit Mahotsav के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक देश भर में यह अभियान संचालित किया जाएगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इसके लिये केंद्रीय सरकार व सभी राज्य सरकारों को मिलकर काम करना है।