राष्ट्रीय कवि संगम' महिला इकाई महानगर, देहरादून के तत्वावधान में  मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन

 
pic

utkarshexpress.com देहरादून - 'राष्ट्रीय कवि संगम' महिला इकाई महानगर, देहरादून के तत्वावधान में 29 जुलाई (शनिवार) को मासिक काव्य गोष्ठी ऑफिसर्स ट्रांजिट हॉस्टल, रेस कोर्स, देहरादून में संम्पन्न हुई।  
 गोष्ठी में मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे मशहूर शायर जनाब इरशाद राही रहे। जिन्हे "राष्ट्रीय कवि संगम" की ओर से "साहित्य रत्न" से सम्मानित किया गया। ऋषिकेश की "साहित्य एक आवाज' के संस्थापक 'डॉक्टर सुनील थपियाल " द्वारा आपको सम्मानित किया गया। "राष्ट्रीय कवि संगम' की "महिला इकाई "के द्वारा आपको सम्मानित किया गया।
 गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. इंदु अग्रवाल द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों में मशहूर शायर जनाब अंबर खरबंदा, 'राष्ट्रीय कवि संगम' के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत 'श्री' जी,  जसवीर हलधर , डॉ. नीता कुकरेती, वरिष्ठ कवि श्री के.डी. शर्मा, 'राष्ट्रीय कवि संगम' गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष  अनिल अग्रवाल , आदरणीय  अजय मोहन , डॉ. सुनील दत्त थपलियाल  की गरिमामय उपस्थिति रही।
गोष्ठी का संचालन 'राष्ट्रीय कवि संगम' महिला इकाई की महामंत्री कविता बिष्ट 'नेह'  द्वारा किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ मणि अग्रवाल 'मणिका' द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ। 
तत्पश्चात काव्य पाठ की मृदुल धारा में सभी  ने स्वरचित सुंदर प्रस्तुतियों से मंच को शोभायमान बनाया। गोष्ठी में शहर के गणमान्य कवि उपस्थित रहे।जनाब अंबर खरबंदा , 'राष्ट्रीय कवि संगम' के क्षेत्रीय महामंत्री श्रीकांत 'श्री' जी,  जसवीर हलधर , डॉ. नीता कुकरेती , वरिष्ठ कवि  के.डी. शर्मा , 'राष्ट्रीय कवि संगम' गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल , आदरणीय  अजय मोहन , डॉ. सुनील दत्त थपलियाल  'राष्ट्रीय कवि संगम' की प्रदेश महामंत्री महिमा 'श्री' जी, गढ़वाल मंडल की महामंत्री मणि अग्रवाल 'मणिका' , गोष्ठी की आयोजक श्रीमती झरना माथुर  , श्रीमती आभा 'दुनवी, आदरणीय महेश्वरी कनेरी , डॉ. क्षमा कौशिक , डॉ. सीमा गुप्ता , श्रीमती नीरू गुप्ता 'मोहिनी' , श्रीमती कविता बिष्ट 'नेह', जनाब शादाब अली सतेंद्र शर्मा , संजय प्रधान , सूरज कुमार ,  पवन शर्मा , श्रीमति एवं  हरीश रवि  एवं आदरणीय  माथुर  की गरिमामय उपस्थिति रही।

pic

सभी की सुंदर रचनाओं के वाचन से पटल शोभायमान रहा। लखनऊ से पधारे हमारे मुख्य अतिथि जनाब इरशाद राही ने अपने आशिर वचन में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 'रूबरू फाउंडेशन' की गतिविधियों से अवगत कराया। अपनी सुंदर रचनाओं और गीतों से सभी को सराबोर किया। विशिष्ठ अतिथि डॉ. सुनील दत्त थपलियाल ने अध्यक्ष डॉ. इंदु अग्रवाल , मुख्य अतिथि जनाब इरशाद राही  एवं महामंत्री कविता बिष्ट 'नेह' को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 'राष्ट्रीय कवि संगम' महिला इकाई डॉ सुनील दत्त थपलियाल की आभारी है। गोष्ठी आयोजित करने हेतु श्रीमती झरना माथुर एवं  मनोज माथुर को सादर आभार। डॉ. इंदु अग्रवाल के आशिर वचन एवं अध्यक्षीय उद्बोधन से गोष्ठी को पूर्णिता प्रदान हुई। सभी की रचनाओं से आज की मासिक गोष्ठी में चार चाँद लग गए। वरिष्ठ कवियों द्वारा उत्कृष्ट रचना से गोष्ठी समृद्ध हुई। सभी कवियों ने सुंदर रचनायें सुनाकर वाह-वाही लूटी।
- कविता बिष्ट, महामंत्री 'राष्ट्रीय कवि संगम' महिला इकाई , महानगर, देहरादून।
 

Share this story