वडाली बंधु के संगीत परफॉर्मेंस ने 'द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल - 2023' में बांधा समां

 
uk

जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वानप्रस्थ व 84 कुटिया क्षेत्र में दिनांक 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय   'द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल - 2023'  का आयोजन का आयोजन  समापन की ओर है।

पहली बार आयोजित होने वाले इस तरह का आयोजन देश-विदेश के पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच योग, आध्यात्मिकता, स्थानीय संस्कृति व मोटे अनाज के प्रचार- प्रसार और बीटल्स की धुन के प्रति आकर्षण प्रदान करने में सफल रहा।

दिनांक 27 अक्टूबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा.  पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा इस इवेंट का शुभारंभ किया गया।

पहले दिन आयोजन का शुभारंभ, गंगा आरती और अंकित तिवारी के संगीत के परफॉर्मेंस की प्रस्तुति दी गई तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने इंस्टॉल लगाकर स्थानीय मोटे अनाज और उत्तराखंड की  बारहअनाजा  संस्कृति का प्रचार प्रसार किया गया।

दूसरे दिन  28 अक्टूबर को महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड (लेफ्टिनेंट जनरल) गुरमीत सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभा करते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गई।

     दूसरे दिवस में भावातीत ध्यान और योग, इंडियन क्लासिकल डांस क्लासेस, मधुबनी व कलमकारी आर्ट वर्कशॉप, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, गंगा आरती, कथक  नृत्य, प्रियंका मेहर द्वारा गीत प्रस्तुति और इंडियन ओशन बैंड की प्रस्तुति दी गई।

     कार्यक्रम के अंतिम दिवस 29 अक्टूबर को भावातीत ध्यान और योगा, म्यूजिक वर्कशॉप, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, परफॉर्मेंस सिली पॉइंट ट्रिब्यूट टू बीटल्स, गंगा आरती और वडाली बंधु के गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

इस आयोजन को शानदार बनाने के लिए स्थानीय विधायक यमकेश्वर श्रीमति रेनू  बिष्ट ने जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ.  आशीष चौहान और उनके टीम को  बधाई और शुभकामनाएं दी।
 

Share this story