अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी करेंगी 4 देशों का दौरा
Mon, 1 Aug 2022

अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी एशिया के 4 देशों का दौरा करेंगी। आज वो सिंगापुर के लिए रवाना हुई हैं। इसके बाद वो मलेशिया, साउथ कोरिया और जापान जाएंगी। उनके दौरे को लेकर चीन काफी नाराज था। चीन की नाराजगी की वजह पेलोसी का ताइवान दौरा था। पहले खबरें थीं कि नैंसी ताइवान की विजिट करेंगी, लेकिन हाल ही में जारी हुए एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, उनकी दौरे की लिस्ट में ताइवान का नाम शामिल नहीं है।
राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार और अमेरिकी मिलिट्री पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर काफी टेंशन थी। उन्हें डर था कि चीन नैंसी के प्लेन पर हमला कर सकता है। दरअसल, चीन ने ताइवान के पास एक मिलिट्री ड्रिल की। इससे हमले का खतरा बढ़ गया।