विनोद निराश शारदे अवार्ड से सम्मानित

 

विनोद निराश शारदे अवार्ड से सम्मानित

उत्कर्षएक्सप्रेसडॉटकॉम। देहरादून। संवाददाता।  साहित्यिक मंच कलम की यात्रा द्वारा फेस बुक पर लेखन  प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इस लेखन आयोजन में रोजाना अनेको साहित्यिक प्रेमी भिन्न- भिन्न विषयो पर विभिन्न विधाओं में लेखन कार्य करते  है। मसलन गीत, कविता, ग़ज़ल, दोहे, छंद, मुक्तक, शे’अर, कतए, अश’आर। लेखकों के सम्मुख रोजाना एक विषय रखा जाता है, जिस पर हर रचनाकार अपने अलग-अलग भाव गद्य एवं पद्य विधा मे रखता है। चूँकि प्रतियोगिता फेसबुक पर ऑनलाइन होने के कारण फेसबुक से जुड़े अनेको प्रदेशो के लोग प्रतियोगिता में भाग लेते है। रोजाना किसी न किसी सर्वश्रेष्ठ रचनाकार को प्रसस्ति – पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। इस लेखन प्रतियोगिता का आयोजन साहित्यिक मंच कलम की यात्रा दिल्ली प्रदेश दवारा किया जा रहा है। जिसके मुख्य संचालक श्री शशिकान्त जी. के साथ-साथ विषय प्रदाता, समीक्षक सहित अनेको दायित्वधारी है।  उक्त लेखन प्रतियोगिता में देहरादून निवासी कवि / शायर विनोद निराश को शारदे अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता के परिणाम घोषित करने वाली कमेटी में मुख्य संचालक शशिकांत एवं समीक्षक टीम विनोद शर्मा, सुमन श्रीवास्तव, छविकान्त शर्मा उपस्थित रहे। 

इस सम्मान के लिए विनोद निराश ने आदरणीय शशिकांत  विनोद शर्मा, सुमन श्रीवास्तव, छविकान्त शर्मा जी का आभार व्यक्त करते हुए साहित्यिक मंच कलम की यात्रा से जुड़े सभी लेखकों को अच्छे लेखन के लिए प्रोत्साहित किया ।

Share this story