हमारी खुशियाँ हमारे हाथ = आँचल शरण
Oct 17, 2020, 07:03 IST
हमारी खुशियाँ हमारे हाथ है!
बस इसके लिए हमें मेहनत करना दिन रात है।
अच्छे बुरे का फर्क समझना है,
सही राह पर चलना है, और देना सच्चाई का साथ है।
जिंदगी सफल बनाने में परिवार का भी साथ हो!
माता पिता का आशीष हो, न भाई बहन में द्वेष हो, केवल एक दूजे का साथ हो।
जो भी उद्देश्य रखो उसे तत्पर होकर हासिल करो,
कभी न झुको, कभी न रुको, क्योंकि जिंदगी की हर सफलता तुम्हारे ही हाथ है।
जिंदगी एक जवाहरात है, समझो न इसे पूर्वजों का खैरात है।
जो जैसा मेहनत किया निखरा उसका संसार है।
हमारी खुशियाँ हमारे ही हाथ है!
बस मेहनत करना दिन रात है।।
= आँचल शरण, पूर्णिया, बिहार