देश-विदेश

अनुकूल एकेडमी के होनहार विद्यार्थीगण अन्नू सर द्वारा हुए सम्मानित

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर (बिहार) कुमार संदीप  – बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में 10 अप्रैल को अनुकूल एकेडमी परिवार द्वारा एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों तक पहुंच गया। इस प्रेरणादायक पहल के लिए अनुकूल एकेडमी के संस्थापक अन्नू कुमार व इनके शिक्षक टीम की जितनी सराहना की जाए, कम है। उन्होंने विद्यार्थियों के मन में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रेरणा का दीप प्रज्ज्वलित करने का सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम के वक्त मौजूद देवतुल्य अतिथिगण ने विद्यार्थियों के बीच शिक्षा का महत्व साझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने व आगे कुछ बेहतर करने की सीख प्रदान की।
स्वागतकर्ता के रूप में ज्वाला प्रसाद राय ने अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। समारोह के दौरान अनुकूल एकेडमी के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर नया इतिहास रचने की प्रेरणा दी। इन देश के भविष्य विद्यार्थियों को अनुकूल एकेडमी द्वारा सम्मानित किया गया -रौशन राज (ईटहा) 462, सौरभ सुमन (पिलखी) 447, सुधांशु राज (मुरौल) 434, स्मिता राज (मनियारी) 427, अवंतिका सौम्या (ईटहा) 426, सुमित शेखर (ईटहा) 422,मो. अयान (सकरा) 415,अंशिका कुमारी (लौतन) 413, रवि कुमार (ईटहा) 413, लक्ष्मी कुमारी (ईटहा) 413, उदय कुमार (ईटहा) 408, नेहा कुमारी (मुरौल) 405, शशि प्रिया (मनियारी) 398, सत्यम कुमार (गोवर्धनपुर) 392, मुशरत प्रवीन (सकरा) 389, अनुजा कुमारी (सकरा) 383, आकाश कुमार (ईटहा) 380, हर्ष रंजन (कुम्हरापाकर) 374, अभिषेक कुमार (महद्दीपूर) 373, राधना कुमारी (ईटहा) 362, विक्की कुमार (सकरा) 358, निशा कुमारी (ईटहा) 358, खुशी कंचन (मुरौल) 353, शब्बान अली (सकरा) 351, रितेश कुमार (लौतन) 351, अभिषेक कुमार (सकरा) 350, कार्तिक राज (ईटहा) 349, कार्तिक राज (ईटहा) 349, नितिन कुमार (सकरा) 344, रविकांत कुमार (मनियारी) 343,प्रिया कुमारी (ईटहा) 343,कस्तूरी कुमारी (कुम्हरापाकर) 340,विशाल कुमार (लौतन) 330,रितिक कुमार रौशन (ईटहा) 329,जिकरा फिरदौस (सकरा) 329,अनिषा राज (ईटहा) 325,आयुष राज (लौतन) 313,आदर्श कुमार (लौतन) 303,कौशिक राज (ईटहा) 302,दीपांशु कुमार (सकरा) 301, विकास राज (लौतन) 300, रिषभ कुमार (लौतन) 300, नैंसी कुमारी (ईटहा) 300, लक्ष्मी कुमारी (मुरौल) 389,चांदनी कुमारी (मिश्रोलिया) 388,निकेता कुमारी (सकरा) 387,खुशी नंदनी (मुरौल) 385,साजदा खातून (कुम्हरापाकर) 378,अलिसा साहिन (सकरा) 377,आकृति प्रिया (जहांगीपुर) 370,रानी कुमारी (मुरौल) 369,मो. आजम (मीरापुर) 350,वर्षा कुमारी (लौतन) 341,आदित्य राज (ढोली) 334,चांदनी कुमारी (कुम्हरापाकर) 333, वर्षा कुमारी (रतवारा) 329, साहिल कुमार (मनियारी) 327,सुमन कुमारी (ढोली) 322,अंशु कुमार (बलुआ) 322, साइमंस कुमार (मनियारी) 320,सोनाली कुमारी (ईटहा) 315, अस्मिता कुमारी (ईटहा) 306,शुभम कुमार (मुरौल) 304,निधि कुमारी (मुशहरी नागिन) 300,चांदनी कुमारी (नेमोपुर) 300

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button