“नवगीत पर चर्चा” हेतु एक वैचारिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

utkarshexpress.com देहरादून – “नवगीत पर चर्चा” हेतु एक वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नवगीत के शीर्ष रचनाकार असीम शुक्ल ने की। गोष्ठी में नवगीत- रचनाकारों द्वारा नवगीत सृजन पर सार्थक चर्चा की गयी। सर्वप्रथम अध्यक्ष असीम शुक्ला तथा सम्मानित कवि गण द्वारा मॉं सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया तथा श्रीमती निर्मला सिंह द्वारा सभी आमंत्रित गीतकारों को अंग वस्त्र तथा माला पहना कर स्वागत सत्कार किया गया। सुश्री अर्चना झा द्वारा सरस्वती वंदना के साथ शिव मोहन सिंह के संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। परिचर्चा में प्रतिभाग करने वाले वरिष्ठ गीतकार रहे ,।शिवमोहन सिंह , सत्य प्रकाश शर्मा ‘सत्य’ , जसवीर सिंह हलधर, सुश्री मणि अग्रवाल, सुश्री अर्चना झा ‘सारित’, शादाब अली, सुश्री नीरू गुप्ता मोहिनी तथा सुश्री शोभा पाराशर। राष्ट्रीय कवि संगम के क्षेत्रीय महामंत्री वरिष्ठ कवि श्रीकांत श्री जी ने भी कार्यक्रम में पधार कर गरिमा प्रदान की। गोष्ठी में विद्वान कवियों द्वारा नवगीत पर चर्चा के साथ ही नवगीत का पाठ भी किया गया।




