मनोरंजन
श्रीहरिनाम सुमरिन करें- सुनील गुप्ता

श्रीहरिनाम
सुमरिन करें,
करें आठों प्रहर, सेवा अष्टयाम !!1!!
श्रीराधे-कृष्णा
भजते चलें,
चलें बोलते नित, राधे नाम !!2!!
श्रीलक्ष्मी-नारायण
संकीर्तन करें,
चलें जपते, हरि सियाराम !!3!!
श्रीविट्ठल-विट्ठला
गाते चलें,
पहुँच जाएंगे, झूमते श्रीपरमधाम !!4!!
श्रीराम-राम
गुनगुनाते चलें,
होते चलेंगे पूर्ण सारे काम !!5!!
– सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान



