देश-विदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एम०पी० अध्याय द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन हुआ संपन्न

utkarshexpress.com भोपाल/ऑनलाइन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मकस कहानिका हिंदी पत्रिका के एमपी अध्याय द्वारा एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेश से भी साहित्यकारों ने भाग लेकर नारी शक्ति, नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर आधारित अपनी रचनाओं का प्रभावशाली काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमती आशा पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि आदरणीया कीर्ति चौरसिया और सोनी वर्मा रांची रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन कहानिका हिंदी पत्रिका के प्रधान संपादक श्याम कुंवर भारती ने किया, जबकि मंच संचालन स्नेह लता पांडेय (केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी, दिल्ली) और मधुमिता साहा उप संपादक झारखंड अध्याय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कवि मॉंगी लाल मरमिट (श्योपुर, मध्यप्रदेश) द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद मधुमिता साहा (रांची) ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। देवी गीत श्याम कुंवर भारती द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा स्वागत गीत डॉ. उर्मिला कुमारी “साईप्रीत” ने प्रस्तुत किया।
कवि सम्मेलन में देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित कवियों ने भाग लेकर अपनी प्रभावशाली रचनाओं का पाठ किया। इनमें डॉ. दिवाकर पाठक (हजारीबाग, झारखंड), गीता कुमारी गुस्ताख (बोकारो), सोनी वर्मा (रांची), शिव प्रसाद (बालूमाथ, लातेहार), कल्पना झा (बेरमो, बोकारो), कवि मॉंगी लाल मरमिट (श्योपुर, मध्यप्रदेश), राज किशोर वाजपेयी “अभय” (ग्वालियर), रूपा कुमारी “अनंत”, मीना अग्रवाल (इंदौर), डॉ. प्रतिभा प्रकाश (देहरादून, उत्तराखंड), डॉ. उर्मिला कुमारी “साईप्रीत” (कटनी, मध्यप्रदेश), मधुमिता साहा (रांची), सीमा मुकुंद अग्रवाल, जय कृष्ण मिश्रा (दुबई), सत्येंद्र नाथ गुप्ता (आबुधाबी), ललिता मिश्रा (आबुधाबी), भारत प्रजापति (मध्यप्रदेश), शिखा गोस्वामी “निहारिका” (मुंगेली, छत्तीसगढ़), कविता राय (जबलपुर), कृति तिवारी (बुरहानपुर), विभा तिवारी (जौनपुर, उत्तरप्रदेश), सुधीर कुमार श्रीवास्तव (बस्ती, उत्तरप्रदेश), अंशिका श्रीवास्तव (जौनपुर) सहित अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को साहित्यिक ऊंचाई प्रदान की।
सभी कवियों ने नारी के विविध रूपों, उसके संघर्ष, त्याग, शक्ति और समाज में उसके महत्व को अपनी कविताओं के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसकी श्रोताओं ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में एमपी अध्याय द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई। राज्य प्रभारी रजनी कटारे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, कवियों और श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
(शिखा गोस्वामी निहारिका, केंद्रीय सूचना प्रभारी, कहानिका हिंदी पत्रिका)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button