एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाई

utkarshexpress.com मुजफ्फरपुर / बिहार – महिला दिवस के शुभ अवसर पर एम एस केशरी पब्लिकेशन द्वारा देशभर की १०१ प्रतिभावान मातृशक्तियों व बेटियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। इस समाज में महिलाएँ एक स्तंभ है और स्तंभ के तरह ही हर क्षेत्र में अच्छा कर रही है उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पब्लिकेशन द्वारा सम्मानित किया गया। वही बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न जगहों की स्लम एरिया में रह रही बच्चियों व महिलाओं के बीच एम एस केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी जी ने पैड का वितरण किया व महामारी के बारे में बताई।
पिलखी गजपति मुखिया वीणा देवी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, मुजफ्फरपुर / बिहार पिलखी गजपति की मुखिया वीणा देवी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ग्रामीण महिलाओं के बीच मनाया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया तथा समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।




