देश-विदेश
डॉ पूर्णिमा पांडेय को नेपाल से मिला मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान

utkarshexpress.com नेपाल – प्रयागराज (उ. प्र.) जिले की वरिष्ठ कवयित्री, नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान की कार्यकारी अध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पांडेय को मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया।
ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भी अनेकानेक राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित डॉ पूर्णिमा पाण्डेय की कई एकल पुस्तकें एवं साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ पूर्णिमा पांडेय को इस सम्मान की सूचना मिलते ही परिवार/साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है। नवोदय परिवार सहित उनके पर तमाम शुभचिंतकों , मित्रों, साहित्यप्रेमियों ने बधाई प्रेषित की है।




