मनोरंजन
पुलवामा के वीर शहीद – डॉ गीता पाण्डेय

पुलवामा की बलि वेदी पर,
लिखी शौर्य गाथा अनुपम।
वीर अनेक शहीद हुए हैं,
जोश था वंदे मातरम।
लक्ष्य साधकर कदम बढ़ाए,
शत्रु पक्ष को ढेर किए,
अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित,
करें देशवासी हैं हम।।
– डॉ गीता पाण्डेय अपराजिता
सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश




