पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

utkarshexpress.com देवबंद – ईद के पावन पर्व को शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से देवबंद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में देवबंद पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह के नेतृत्व में देवबंद नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सभी से ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।
इस दौरान देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल शर्मा, सभी चौकी इंचार्ज सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ईद के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।
रिपोर्टर – महताब आज़ाद




