देश-विदेश

युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है : सोनू सरकार

utkarshexpress.com( kumar sandeep)  – 1.04.2026 बुधवार को सरला श्रीवास युवा मंडल द्वारा मालीघाट में युवा संवाद का आयोजन समाजसेवी सोनू सरकार की अध्यक्षता में की गई।अध्यक्षीय संबोधन में सोनू सरकार ने बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होती है जो अपनी ऊर्जा, नवीन सोच और साहस से समाज व देश के विकास को नई दिशा देती है। भारत की आधी से ज्यादा आबादी युवा है, जो सही कौशल, शिक्षा और मार्गदर्शन मिलने पर भारत को वैश्विक लीडर और विकसित देश बना सकती है। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील कुमार ने बताया कि युवा वर्ग पारंपरिक सोच को चुनौती देकर नवाचार और सकारात्मक परिवर्तन राजनीति, खेल और तकनीक में युवाओं की भागीदारी देश की प्रगति को तीव्र करती है।जागरूक युवा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ते हैं और राष्ट्र को एक संगठित और मजबूत पहचान प्रदान करते हैं। अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि युवा सिर्फ 18 से 40 साल की आयु नहीं, बल्कि जिसके सीने में कुछ कर गुजरने की आग हो, वही युवा है। यदि युवा शक्ति को सही अवसर, शिक्षा और दिशा मिले, तो वे देश को विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान पर ले जा सकते हैं।
युवा मंडल के सचिव गोलू कुमार ने बताया कि युवा देश की ताकत होती हैं। युवा संवाद में मुख्य रूप से आदित्य राज,आर्यन,दानिश, कांता देवी, बबीता ठाकुर, प्रमिला देवी मौजूद थे।
सरला श्रीवास युवा रत्न सम्मान चंदन कुमार,आदित्य सुमन, गोलू कुमार,स्वेता कुमारी, दीपू कुमार,अंकित कुमार को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी ने दी और बताई की युवा में इतिहास बदलने की क्षमता होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button