देश-विदेश

सेवाओं की गुणवत्ता विषय पर टेलीकॉम उपभोक्ता (cap) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – श्याम कुंवर भारती

utkarshexpress.com धोरी (बोकारो) झारखण्ड – ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से महिला कल्याण समिति धोरी , बोकारो द्वारा पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, केरू बाजार, प्रखंड ब्यौरिजोरे,झारखण्ड में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता विषय पर सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रतिभागियों को टेलीकॉम सेवाओं की गुणवत्ता और साइबर अपराधियों से बचने के विभिन्न उपायों को बताया गया।
अग्नेश मरांडी प्राचार्य ने कहा कि साइबर अपराधी हमारी सोच से कही आगे की सोचकर आम से लेकर खास तक को अपना शिकार बनाते हैं यह बहुत ही गंभीर विषय है।
डॉ श्याम कुंवर, सीएजी मेम्बर ट्राई, भारत सरकार ने बताया कभी भी ऑनलाइन kyc नहीं दे ,किसी अंजान को अपना पासवर्ड और पिन नंबर न दे। फोन पर किसी भी तरह की पुलिस ,सीबीआइ या इनकम टैक्स ऑफिसर के नाम से फोन आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे। टावर फ्रॉड से बचे ।कोई भी अंजान ऐप लोड न करे।
बैंक से संबंधित फोन आने पर तुरंत अपने बैंक में जाकर संपर्क करे।
सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरते,निजी जानकारियां साझा न करे।मोबाइल या सिम चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें अन्यथा आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन देन लेन में भी सतर्कता बरते।
विशेष जानकारी के साइबर अपराध शाखा से संपर्क करे।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अग्नेश बेसरा प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का उदघाटन किया। कार्यक्रम में बाल सुरक्षा गृह गोड्डा के निदेशक फटीक चंद्र मैथी,शिक्षक प्रधान बेसरा ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर डॉ श्याम कुंवर भारती महासचिव मकस सह सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन भारत सरकार, कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुमारी, गायत्री किस्कू, शिक्षक टेरेसा टुडू, और केशव कुमार भी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button